अस्थमा के मरीज ऐसे खाएं अंजीर, सांस की दिक्कत होगी कम

By Aditya Bharat
18 Feb 2025, 17:30 IST

अंजीर, एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है, खासकर अस्थमा के मरीजों के लिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। आइए डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से जानते हैं अस्थमा के मरीजों को कैसे अंजीर का सेवन करना चाहिए।

अस्थमा में खाएं अंजीर

अस्थमा की समस्या बढ़ने पर शरीर को कुछ विशेष खानपान की जरूरत होती है। अंजीर में ऐसे गुण होते हैं जो अस्थमा से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

अंजीर के फायदे अस्थमा में

अस्थमा के मरीजों के लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह फेफड़ों को मजबूत बनाता है और सांस लेने में आसानी होती है।

वजन कम करने के लिए अंजीर

अंजीर का सेवन शरीर के वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। जब वजन ठीक रहता है, तो अस्थमा की समस्या कम होती है।

अंजीर, मेथी और शहद का नुस्खा

अस्थमा के इलाज के लिए अंजीर को मेथी दाना पाउडर और शहद के साथ मिलाकर खाने से आराम मिलता है। यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

अंजीर के जूस के फायदे

अंजीर का जूस पीने से अस्थमा की समस्या में कमी आती है। यह शरीर को अंदर से साफ करता है और सांस की समस्याओं को कम करता है।

अंजीर का पानी पीने के फायदे

अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर, सुबह उबालकर उसका पानी पीने से अस्थमा और सर्दी-जुकाम की समस्या में लाभ मिलता है।

अस्थमा से बचाव के उपाय

अस्थमा के मरीजों को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का ध्यान रखना चाहिए। अस्थमा ट्रिगर करने वाली चीजों से बचने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

अस्थमा से बचने के लिए सही खानपान और जीवनशैली को अपनाना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही प्रदूषण से बचने और मास्क पहनने जैसे उपाय भी मददगार होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com