मखाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, इसे संतुलित मात्रा में और सही समय पर खाना बहुत जरूरी होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
मखाना कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ हड्डियों और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद करता है।
मखाने के नुकसान
मखाने का ज्यादा सेवन करने से शरीर में एलर्जी, इंसुलिन असंतुलन और जठरांत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या
पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या होने पर मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे गैस्ट्रिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
किडनी स्टोन की समस्या
किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों को मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें उच्च मात्रा में कैल्शियम होता है, जो स्टोन का आकार बढ़ा सकता है और किडनी की अन्य समस्याओं को भी बढ़ावा दे सकता है।
गंभीर समस्याएं
किडनी की गंभीर समस्याओं, जैसे- किडनी फेलियर या इंफेक्शन में पोटैशियम का सेवन सीमित करना जरूरी होता है। मखाने में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती है।
दस्त या डायरिया की समस्या
दस्त या डायरिया की समस्या में मखाने का सेवन नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो पहले से ही कमजोर पाचन तंत्र को और अधिक प्रभावित कर सकता है।
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों को मखाने का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यह ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के रोगियों को अचानक शुगर लेवल में गिरावट का खतरा हो सकता है।
उपवास में फायदेमंद
उपवास के दौरान मखाने का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह हल्का और पौष्टिक होता है। लेकिन, इसे सही मात्रा में खाना जरूरी है, वरना पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं, तो मखाने का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि किसी भी दुष्प्रभाव से बचा जा सके। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com