काले vs हरे अंगूर: क्या है ज्यादा फायदेमंद?

By Deepak Kumar
10 Jun 2025, 10:00 IST

काले और हरे अंगूर दोनों ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं। लेकिन इनकी पोषण गुणवत्ता में फर्क होता है। डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानिए दोनों के फायदे और ये भी कि आपकी सेहत के लिए कौन-से अंगूर ज्यादा लाभकारी हैं।

काले अंगूर में पोषक तत्व भरपूर

काले अंगूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन C और विटामिन E पाया जाता है। ये हार्ट हेल्थ, इम्युनिटी, वेट लॉस और स्किन ग्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं।

आंखों और दिल के लिए फायदेमंद

काले अंगूर आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद साइटोकेमिकल्स हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं।

डायबिटीज और स्किन के लिए लाभकारी

काले अंगूर डायबिटीज रोगियों के लिए सुरक्षित हैं, डॉक्टर की सलाह पर सेवन करें। विटामिन E और C त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

हरे अंगूर की खासियत

हरे अंगूर में कार्ब्स, फाइबर, विटामिन C और K भरपूर होता है। ये पाचन को दुरुस्त करते हैं, वजन घटाते हैं और खून की कमी दूर करने में मददगार होते हैं।

दिमाग और पेट के लिए बेहतर

हरे अंगूर में मौजूद फाइटोकेमिकल्स दिमाग पर उम्र के असर को कम करते हैं। इसमें फाइबर अधिक होता है जो कब्ज से राहत देता है और डाइजेशन में सुधार करता है।

वजन घटाने और एनर्जी बढ़ाने वाले

काले अंगूर मेटाबोलिज्म को बूस्ट करते हैं और फैट बर्न में मदद करते हैं। वहीं हरे अंगूर फाइबर से भरपूर होते हैं जो आपको लंबे समय तक फुल रखते हैं।

दोनों अंगूर त्वचा के लिए फायदेमंद

काले और हरे दोनों अंगूर स्किन को हेल्दी और यंग बनाए रखने में सहायक हैं। इनके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा की चमक बढ़ाते हैं और फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा करते हैं।

डॉ. सुगीता के अनुसार काले अंगूर में ज्यादा एंथोसायनिन होते हैं, जिससे ये थोड़े अधिक फायदेमंद होते हैं। हालांकि दोनों अंगूर हेल्दी हैं, आप दोनों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com