खजूर और अंजीर दोनों में विटामिन्स और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ स्वस्थ बनाए रखते हैं। दोनों को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
खजूर के फायदे
खजूर में ज्यादा कैलोरी, शुगर, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। साथ ही, यह हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है।
अंजीर के फायदे
अंजीर में खजूर की तुलना में ज्यादा फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को सही रखने में मददगार है।
नैचुरल शुगर
खजूर में नैचुरल शुगर होती है, जिससे शुगर क्रेविंग कम होती है, जबकि अंजीर में आयरन की ज्यादा मात्रा होती है, जो खून की कमी को पूरा करने में मदद करती है।
हड्डियां होंगी मजबूत
अंजीर में कैल्शियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
खून की कमी होगी दूर
खजूर में मौजूद विटामिन-बी6 शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। साथ ही, यह मसल्स गेन में भी मददगार होता है।
पेट के लिए फायदेमंद
अंजीर का सेवन पेट और आंतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद होता है। इससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।
वेट लॉस में फायदेमंद
खजूर में फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख जल्दी नहीं लगती, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
हृदय स्वास्थ्य में सुधार
अंजीर खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
खजूर और अंजीर दोनों ही शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन, दोनों के सेवन के फायदे अलग-अलग होते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com