घी और मक्खन में से कौन-सा अच्छा है?

By Harsha Singh
28 Oct 2024, 15:30 IST

घी और मक्खन दोनों को ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि घी और मक्खन में से कौन-सा शरीर के लिए अच्छा होता है?

एक्सपर्ट से जानें  

घी और मक्खन को लेकर लोगों में कई तरह की धारणाएं हैं। आज हम आयुर्वेदिक डॉ ऐश्वर्य संतोष से जानेंगे कि घी और मक्खन में से कौन-सा बेहतर होता है-

पोषक तत्वों से भरपूर

डॉ ऐश्वर्य संतोष के मुताबिक, घी और मक्खन दोनों में विटामिन-ए, विटामिन-ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, फास्फोरस, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये दोनों ही शरीर के लिए अच्छे होते हैं।

दोनों में बहुत कम अंतर है

आयुर्वेदिक डॉ ऐश्वर्य संतोष के मुताबिक, घी को मक्खन से ही बनाया जाता है। मक्खन को पिघलाकर घी तैयार होता है और ये दोनों चीजें दूध से बनती हैं। ऐसे में आइए दोनों के बीच दिखने वाले अंतर को जानते हैं।  

घी इम्यूनिटी बढ़ाता है

अगर बात इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की होती है, तो घी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घी अच्छा ऑप्शन होता है।

हार्ट हेल्थ के लिए दोनों फायदेमंद

हार्ट को हेल्दी रखने और बीमारियों के जोखिम को कम करने में घी और बटर दोनों ही फायदेमंद साबित होते हैं। आपको डाइट में शामिल करते हुए दोनों की ही मात्रा का ख्याल रखना चाहिए।  

घी का सेवन हो सकता है फायदेमंद

जैसा हमने आपको बताया कि घी को मक्खन से ही बनाया जाता है, लेकिन घी में कैसीन और लैक्टोज की मात्रा कम होती है। ऐसे में घी का सेवन सभी के लिए सुरक्षित और फायदेमंद हो सकता है।

घी और मक्खन दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com