हींग कब नहीं खानी चाहिए?

By Priyanka Sharma
18 May 2024, 11:00 IST

लगभग हर भारतीय घर में हींग का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बहुत से गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। लेकिन कई बार इसके सेवन से लोगों को परेशानी भी होती है। आइए जानें हींग का सेवन कब नहीं करना चाहिए।

ब्रेस्ट फीड वाली महिलाएं

ब्रेस्ट फीड के दौरान महिलाओं को हींग के सेवन से बचना चाहिए। यह उनके और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान भी इससे बचने की सलाह दी जाती है।

खून से जुड़ी परेशानी

हींग में मौजूद गुण ब्लड क्लॉट की प्रोसेस को धीमा कर देते हैं, जिससे लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है। ऐसे में हींग के अधिक सेवन से बचें।

पाचन की समस्या

हींग को गैस की समस्या से राहत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार इसका अधिक मात्रा में सेवन करने के कारण लोगों को गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। ऐसे में हींग का सेवन न करें।

एलर्जी की परेशानी

कई लोगों को हींग से एलर्जी होती है। उनको हींग के सेवन से बचना चाहिए। इससे लोगों को रैशेज और सूजन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या

कई लोगों को हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। ऐसे में इन लोगों को भी हींग के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही सर्जरी की स्थिति में भी इससे बचें।

सिर दर्द और चक्कर की समस्या

कई बार हींग के अधिक सेवन से लोगों को सिर में दर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में हींग का अधिक सेवन न करें और डॉक्टर से सलाह लें।

होठों में आती है सूजन

हींग का अधिक सेवन करने से कई बार लोगों को होठों में सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसा डॉक्टर से सलाह लें।

लेख में बताई गई परेशानियां होने पर हींग का सेवन करने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com