मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

By Deepak Kumar
22 Apr 2025, 17:00 IST

फिट और हेल्दी रहने के लिए मेटाबॉलिज्म का सही तरीके से काम करना जरूरी है। मेटाबॉलिज्म धीमा होने पर वजन बढ़ता है और बीमारियां घेर सकती हैं। ऐसे में सुबह की शुरुआत सही चीजों से करें और इसे बूस्ट करें। आइए डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी से जानते हैं इस बारे में।

अदरक वाला पानी

सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में अदरक का पाउडर मिलाकर पिएं। इससे पाचन ठीक रहेगा और मेटाबॉलिज्म तेज होगा। रोजाना सेवन से वजन कंट्रोल में रहने में मदद मिल सकती है।

सेब का सिरका

गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। खाली पेट सेवन करें, लेकिन सिरका कभी भी सीधे न लें।

अंकुरित दालें और बींस

अंकुरित मूंग या चना जैसे हाई प्रोटीन फूड्स पचने में ज्यादा एनर्जी लेते हैं। इससे कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज चलता है। सुबह इनका सेवन फायदेमंद रहेगा।

नट्स और सीड्स

बादाम, अखरोट, चिया या सूरजमुखी के बीज सुबह खाली पेट खाएं। ये हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

अंडा

सुबह एक उबला अंडा खाएं। इसमें भरपूर प्रोटीन होता है जो शरीर को एनर्जी देता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है। इनका पाउडर बनाकर या भिगोकर खाएं। ये पाचन सुधारते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं।

ग्रीन टी

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फैट बर्न करने में मदद करते हैं। रोजाना एक कप जरूर पिएं।

ऊपर बताए गए फूड्स मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। सही लाइफस्टाइल अपनाएं और हेल्दी रहें। सेहत जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com