नवरात्रि देवी दुर्गा की पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान भक्तों द्वारा उपवासी रहने का रिवाज है, जिससे शारीरिक और मानसिक शुद्धता की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें।
फल और फलाहार
नवरात्रि में सबसे अच्छा आहार फल होते हैं। आप विभिन्न प्रकार के फल जैसे सेब, केला, पपीता, नारंगी, अनार आदि खा सकते हैं। फल विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं।
साबूदाना खाएं
साबूदाना नवरात्रि में सबसे प्रिय खाद्य पदार्थ है। इसे खिचड़ी, तहरी या वड़े बना कर खाया जा सकता है। साबूदाना शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और व्रत के दौरान पेट भरने का अच्छा साधन है।
कुट्टू और सिंघाड़े का आटा
कुट्टू और सिंघाड़े का आटा व्रत के दौरान खाया जाता है क्योंकि यह शरीर को हल्का रखता है और पचाने में भी आसान होता है। कुट्टू और सिंघारे के आटे से पराठे, रोटी, चीला, पकौड़ी आदि बनाए जा सकते हैं।
दही-छाछ और ड्राई फ्रूट्स
दही और छाछ भी व्रत के दौरान खाए जा सकते हैं। ये शरीर को ठंडक और पाचन में मदद करते हैं। साथ ही बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट आदि व्रत में खाने के लिए उपयुक्त होते हैं।
इन चीजों से परहेज करें
नवरात्रि व्रत के दौरान मांसाहारी भोजन, तला-भुना और भारी खाना नहीं खाना चाहिए। आपको बता दें कि नवरात्रि में मांसाहारी भोजन का सेवन पूरी तरह से निषेध होता है।
तला-भुना भोजन
तला-भुना खाना व्रत में नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह भारी और पचने में कठिन होता है। इसके बजाय उबला हुआ या ग्रिल्ड खाना खाएं।
प्याज और लहसुन
प्याज और लहसुन का सेवन भी नवरात्रि व्रत में मना होता है, क्योंकि इन्हें तामसिक आहार माना जाता है। इनकी जगह आप अदरक, हरी मिर्च और धनिया का उपयोग कर सकते हैं।
इन आहार और परहेजों का पालन करके आप नवरात्रि के व्रत का सही तरीके से पालन कर सकते हैं और अपनी शारीरिक एवं मानसिक सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com