इन मिठाइयों को खाने से नहीं बढ़ेगी शुगर

By Shilpy Arya
29 Oct 2024, 10:00 IST

डायबिटीज के पेशेंट को अक्सर मीठा खाने का मन करता है। लेकिन, वे मीठा नहीं खा पाते हैं। दिवाली के खास मौके पर आप शुगर लेवल मेंटेन रखते हुए कुछ मीठी चीजें खा सकते हैं। लेख में क्लीनिक और डॉक्टर हब की डायटीशियन अर्चना बत्रा से जानें विस्तार से-

हलवा

अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं और आपका भी मीठा खाने का मन करता है, तो आप हलवा खा सकते हैं। बादाम या गाजर हलवा खाएं। इसमें चीनी न मिलाकर शुगर फ्री चीनी मिक्स करें।

छेना

आप सीमित मात्रा में छेना और छेने की मिठाइयां खा सकते हैं। इससे तेजी से शुगर नहीं बढ़ती है। लेकिन, इसे अधिक न खाएं। साथ ही अपने शुगर लेवल की जांच करके ही खाएं।

डार्क चॉकलेट

मीठा खाने की क्रेविंग होने पर डायबिटीज पेशेंट डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। इनमें चीनी की अधिक मात्रा नहीं होती है।

शहद और गुड़

आप स्मूदी और हलवे में शहद और गुड़ डालकर खा सकते हैं। इन्हें सीधे खाने से बचें। लेकिन, शुगर की जांच जरूर करें।

लौकी की बर्फी

लौकी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता। आप सीमित मात्रा में लौकी की बर्फी खा सकते हैं।

स्मूदी

आप फलों की स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें अलग से शुगर एड न करें। फलों में नेचुरल शुगर होती है।

मीठा खाने की इच्छा होने पर आप आप इन चीजों का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com