पानी पीने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें

By Deepak Kumar
15 Mar 2025, 14:00 IST

पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमारे शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी से ही बना है। पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ कई गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। लेकिन पानी पीने के फायदे पाने के लिए उसे सही तरीका से पीना जरूरी है।

एक्सपर्ट की सलाह

हममें से बहुत से लोग सही तरीके से पानी पीने की आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो कि स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। तो आइए डायटिशियन मनप्रीत कालरा से पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

खाली पेट पिएं पानी

डायटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट पानी पीने से पेट में मौजूद टॉक्सिक चीजें बाहर निकल जाती है और ये डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।

भोजन से पहले पानी पिएं

डायटिशियन मनप्रीत की मानें तो खाना खाने से आधे घंटे पहले हमें एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। क्योंकि खाना खाने से पहले पानी पीने से पेट से डिटॉक्स पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र भी सही रहता है।

नहाने से पहले पिएं पानी

डायटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार नहाने से पहले पानी पीने से मूड अच्छा रहता है और कार्डियक अटैक का खतरा भी कम होता है। इसलिए नहाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं।

धीरे-धीरे पानी पिएं

आपको बता दें कि एक बार में अधिक पानी पीने से गुर्दे और पेट पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए धीरे-धीरे पानी पिएं। पानी को छोटे घूंटों में पीने से यह शरीर के सभी अंगों तक सही तरीके से पहुंचता है।

रात में ज्यादा पानी न पिएं

सोने से पहले ज्यादा पानी पीने से शरीर में पानी की अधिकता हो सकती है, जिससे रात में बार-बार बाथरूम जाने की समस्या हो सकती है और आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए सोने से पहले कम से कम 1-2 घंटे पहले पानी पीना बेहतर होता है।

फ्रिज का पानी न पिएं

ठंडा पानी शरीर के पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है और हाजमा खराब कर सकता है। इसके अलावा फ्रिज का पानी पीने से गले में खराश और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ताजे पानी का सेवन करें।

पानी पीने का सही तरीका हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इन टिप्स को फॉलो करने से न सिर्फ आपकी सेहत बेहतर रहेगी, बल्कि आप कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com