जल्दी से जल्दी खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

By Harsha Singh
12 Nov 2024, 15:30 IST

खून बढ़ाने के लिए आप डाइट में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। इससे शरीर में खून का लेवल बढ़ेगा और आप खुद को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा पाएंगे। आइए जानते हैं कि आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

इन स्थितियों में भी खून कम होता है

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के मुताबिक, कई बीमारियों की वजह से भी शरीर में खून का स्तर कम हो सकता है। ऐसा कैंसर, सोरायसिस, ल्यूकेमिया, हाइपोथायरायडिज्म, एनीमिया आदि की वजह से होता है।

आयरन युक्त चीजें खाएं

खून बढ़ाने के लिए आप डाइट में आयरन युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे बॉडी में खून की मात्रा बढ़ सकती है। इसके लिए आप डाइट में मछली, मीट, सोया, अंडा, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि को शामिल कर सकते हैं।

काजू का सेवन करें

काजू का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।  ऐसे में आप रोजाना काजू का सेवन कर सकते हैं। इससे एनर्जी बूस्ट होती है और कमजोरी से बचाव किया जा सकता है।  

विटामिन-सी का सेवन करें

अगर आप खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो विटामिन-सी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। ऐसे में संतरा, नींबू, कीवी, पपाया और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

बीटरूट खाने से होगा फायदा

बीटरूट में आयरन होता है। यह खून को बढ़ाने में मदद करता है। आप डाइट में बीटरूट के साथ सेब को भी शामिल कर सकते हैं।

अखरोट का सेवन करें

अखरोट में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भी पाए जाते हैं।  इससे बॉडी में खून बढ़ता है।

खून बढ़ाने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com