बाहर की इन चीजों के बजाए बच्चों को खिलाएं घर की हेल्दी चीजें

By Priyanka Sharma
05 Jan 2025, 16:00 IST

अक्सर बच्चे बाहर की किसी न किसी चीज के लिए जिद करते हैं। ऐसे में बच्चों की अच्छी हेल्थ के लिए क्या करें? आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'बच्चों को बाहर की अनहेल्दी चीजों के बजाए घर की बनी कुछ हेल्दी चीजों को खिलाना फायदेमंद है। इससे बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।'

सीरियल्स के बजाए पोहा खिलाएं

अक्सर लोग बच्चों को सुबह के समय सीरियल्स खिलाते हैं। इसके बजाए बच्चों को घर का बनाया सब्जियों से युक्त पोहा, उपमा और वर्मीसेली खिलाएं।

चॉकलेट के बजाए हलवा खिलाएं

बच्चों को चॉकलेट खिलाने के बजाए घर पर बना मीठा खिलाएं। इसके लिए बच्चों को हलवा, खीर और पुडिंग खिला सकते हैं।

ब्रेड के बजाए मिलेट्स रोटी खिलाएं

बच्चों को ब्रेड और बन खिलाने के बजाएं, मिलेट्स से बनी रोटी खिलाएं। मिलेट्स में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

फ्रोजन सब्जियां के बजाए ताजा सब्जियां खिलाएं

बच्चों को फ्रोजन सब्जियों के बजाए, फ्रेश कटी हुई मौसमी सब्जियां खिलाएं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, बच्चों को फ्रूट जूस के बजाए ताजा फल खिलाएं।

पैकेट की नमकीन न खिलाएं

बच्चों को बाहर की चिप्स और नमकीन खिलाने के बजाए। घर पर बनी भेल पुरी और नमकीन मिक्सचर खिलाएं। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं होगा।  

बच्चों को हेल्दी रखने के अन्य उपाय

स्क्रीन टाइम कम करके बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेजें। इसके अलावा, बच्चों को गुस्सा दिखाने के बजाएं, प्यार से बात करें और गले लगाएं।

बाहक की चीजों के बजाए बच्चों को लेख में बताई गई घर की हेल्दी चीजों को खिलाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com