आम खाने का सही तरीका क्‍या है?

By Himadri Singh Hada
13 Apr 2025, 11:00 IST

गर्मियों में आम खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम को सही तरीके से खाना सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए न्यूट्रिशनिस्ट रजनी झा से जानते हैं कि आम खाने का सही तरीका क्‍या है?

आम का शरबत

आम का शरबत बनाकर पीना न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।

मैंगो सालसा

अगर आपको आम का अलग स्वाद चाहिए, तो मैंगो सालसा बनाएं जिसमें कटे आम, प्याज, टमाटर और नींबू का रस मिलाकर हेल्दी डिप तैयार किया जा सकता है।

हेल्दी रेसिपीज के साथ आम खाना

आम का इस्तेमाल आप हेल्दी रेसिपीज़ जैसे करी या ग्रिल्ड फूड में कर सकते हैं, जिससे खाने का स्वाद भी बढ़ता है और पोषण भी मिलता है।

आम का सलाद

आम और हरी पत्तेदार सब्जियों से बना सलाद विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पाचन रहेगा दुरुस्त

आम खाने से ना सिर्फ आपका पेट भरता है, बल्कि यह पाचन को दुरुस्त रखता है और फाइबर की अच्छी मात्रा भी आपके शरीर को मिलती है।

आम का सही मात्रा में सेवन

अगर आपको वजन कंट्रोल करना है तो आम का सही मात्रा में सेवन करें। इसे फ्राइड या शक्कर वाले फॉर्म में खाने से बचें।

डिहाइड्रेशन से बचाव

आम की मिठास और पोषक तत्व मिलकर आपके शरीर को गर्मी से बचाते हैं। यह डिहाइड्रेशन से बचाने में भी बहुत असरदार साबित होता है।

आप आम को स्मूदी, ओट्स या दही के साथ मिलाकर एक न्यूट्रिशनल ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com