फल खाने का सही समय और तरीका जानें

By Aditya Bharat
05 Mar 2025, 06:00 IST

फल हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। हर मौसम में फलों का सवन करना चाहिए लेकिन क्या फल खाने के सही समय जानते हैं? आइए डॉ एस के पांडेय से जानते हैं फल खाने का सही समय।

फल और सेहत का संबंध

फल शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर देते हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

कभी भी खा सकते हैं फल

फल किसी भी समय खाना फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप सही समय पर फल खाते हैं, तो इसके ज्यादा लाभ मिलते हैं।

सुबह और दोपहर का समय

सुबह और दोपहर के समय फल खाना बहुत फायदेमंद होता है। खासकर, अगर आप इन्हें खाना खाने या नाश्ता करने के पहले खाते हैं, तो ये आपके शरीर को और भी एनर्जी देते हैं।

भोजन से पहले और बाद में फल

अगर आप दोपहर में भोजन करने से पहले या बाद में फल खाते हैं, तो उसे 30 मिनट का गैप जरूर रखें।

शाम का समय भी है सही

यह गलत है कि केवल सुबह ही फल खाने चाहिए। शाम के समय भी फल खाना उतना ही फायदेमंद होता है।

फलों का नियमित सेवन

फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और इन्हें रोजाना खाने की आदत डालें। इससे आपको ज्यादा स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

फल का सही कॉम्बिनेशन

फलों को सही तरीके से कंबाइन करना भी जरूरी है। अगर आप अलग-अलग तरह के फल खाते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है।

अगर आप फलों का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com