ठंड के मौसम में आपको उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सके। साथ ही, ठंड से आपका बचाव कर सके। लेख में जानें ठंड में रोज क्या खाएं-
गुड़
सर्दियों के मौसम में रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ का सेवन करें। इसकी तासीर गर्म होती है, जो आपका ठंड से बचाव करता है। इसके आयरन के गुड़ खून की कमी दूर करते हैं।
शहद
एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-वायरल के गुणों से भरपूर शहद शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। ठंड में रोज इसका सेवन करें।
ड्राई फ्रूट्स
आप रोज सुबह ड्राई फ्रूट्स काा सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, मिनरल और विटामिन के गुण शरीर को पोषण देते हैं।
अंडा
बॉडी को गर्म रखने के लिए रोजाना अंडे का सेवन करें। इससे आपको प्रोटीन मिलता है। यह तासीर में गर्म होता है।
दालचीनी की चाय
ठंड में रोज आप दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। यह चाय इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही पाचन ठीक रखती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है।
पपीता
रोज सुबह पपीते का सेवन करना हर मौसम में गुणकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पेट को स्वस्थ रखते हैं।
ठंड में रोज इन सभी चीजों का सेवन करें। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com