Liver को करना है साफ? जरूर खाएं ये 5 डिटॉक्स फूड्स

By Himadri Singh Hada
16 Jan 2025, 17:30 IST

लिवर डाइजेस्टिव सिस्टम का सबसे बड़ा अंग है, जो भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को अवशोषित करने और शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है।

हल्दी

लिवर डिटॉक्स डाइट में हल्दी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें करक्यूमिन होता है, जो लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर की मरम्मत करता है।

अनाज का सेवन

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्विनोआ, बाजरा और अन्य अनाज का सेवन करें। इनमें ग्लूटाथियोन होता है, जो लिवर के टॉक्सिन को साफ करने वाले एंजाइम को एक्टिव करता है।

अखरोट

अखरोट और ताजे फल लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और ग्लूटाथियोन होता है, जो लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।

चुकंदर

चुकंदर भी लिवर के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर की अच्छी खुराक होती है, जो विषाक्त कचरे को तोड़कर उत्सर्जन को सुविधाजनक बनाता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने से लिवर की सफाई में मदद मिल सकती है। इसमें कैटेचिन नामक एं-टीऑक्सिडेंट होता है, जो लिवर के एंजाइम लेवल को बेहतर बनाता है।

क्रूसीफेरी

संतुलित आहार में सभी हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी है, ताकि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें और लिवर डिटॉक्सिफाई हो सके।

पोषक तत्वों से भरपूर

क्रूसीफेरी हरी सब्जियां जैसे ब्रॉकली, लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें आयरन, विटामिन्स और ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को साफ करते हैं।

फाइबर से भरपूर

चीजें लिवर की सफाई के लिए विटामिन-ई और फाइबर से भरपूर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें, जिससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा, हर्बल चाय पी सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com