आजकल फास्ट फूड का चलन बहुत बढ़ गया है, खासकर बर्गर का। बच्चे से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा बर्गर खाने से आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं?
डाइटीशियन से जानें
चलिए डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं कि ज्यादा बर्गर खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।
वजन बढ़ना
बर्गर में बहुत ज्यादा कैलोरी, तेल और फैट होता है। ज्यादा खाने से शरीर में फैट जमा होने लगता है और वजन तेजी से बढ़ता है, जिससे मोटापा की समस्या हो सकती है।
पाचन समस्याएं
न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, बर्गर में फाइबर कम और जंक फूड की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डायबिटीज का खतरा
आपको बता दें कि बर्गर में रिफाइंड आटा, चीनी और अनहेल्दी फैट होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से बर्गर खाते हैं, तो टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।
दिल की बीमारियां
बर्गर में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट ज्यादा होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
स्किन से जुड़ी समस्याएं
ज्यादा तला-भुना और ऑयली खाना खाने से स्किन पर पिंपल्स और ऑयलिनेस बढ़ सकती है। अगर आप हेल्दी स्किन चाहते हैं, तो बर्गर जैसी चीजों से बचना चाहिए।
एनर्जी कम होना
बर्गर में पोषक तत्व बहुत कम होते हैं और इनमें मौजूद ज्यादा फैट और कार्बोहाइड्रेट शरीर को सुस्त बना सकते हैं। ज्यादा बर्गर खाने से आप जल्दी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
अगर आप कभी-कभी बर्गर खाते हैं तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन ज्यादा खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com