कच्चा सिंघाड़ा खाने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
09 Dec 2024, 17:30 IST

सर्दियों में ज्यादातर लोग सिंघाड़ा खाना पसंद करते हैं। पानी में उगने वाले फल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको कच्चा खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए डायटिशियन श्रेया गोयल से जानें -

सिंघाड़े में मौजूद पोषक तत्व

सिंघाड़े में मैग्नीशियम, आयोडीन, फास्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-सी, ए, बी मैंगनीज और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

जोड़ों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से हड्डियों और दांतों को मजबूती देने, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

अस्थमा में फायदेमंद

सिंघाड़े में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से श्वसन तंत्र से जुड़ी अस्थमा जैसी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में सहायक

सिंघाड़े में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से वजन कम करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम के लिए फायदेमंद

सिंघाड़े में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लोगों को सर्दी-जुकाम और गले की खराश जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सिंघाड़े में भरपूर मात्रा में पानी और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से दाग-धब्बों और स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

सिंघाड़े में भरपूर मात्रा में पोटैशियम के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कच्चा सिंघाड़ा खाने से लेख में बताए गए लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com