रोज पाइन एप्पल खाने से क्या होता है?

By Priyanka Sharma
26 Jan 2025, 09:00 IST

पाइन एप्पल यानी अनानास हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फलों में से एक है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत मिलती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, 'पाइन एप्पल में विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और ब्रोमेलैन नामक एंजाइम के गुण पाए जाते हैं। जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

पाइन एप्पल में मौजूद गुण

पाइन एप्पल में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फाइबर, मैंगनीज, कॉपर और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसे रोज खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

पाइन एप्पल में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जिससे पाचन को दुरुस्त करने और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

सूजन कम करे

पाइन एप्पल में मौजूद ब्रोमेलैन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

पाइन एप्पल में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसे रोज खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करे

पाइन एप्पल में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसे रोज खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

मांसपेशियों के दर्द से दे राहत

पाइन एप्पल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। बता दें, इसे रोज वर्कआउट से पहले या बाद में खाया जा सकता है।

रोज पाइन एप्पल खाने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com