सावन में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें

By Deepak Kumar
20 Jul 2025, 14:00 IST

सावन का महीना बारिश और उमस भरा होता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजें खाने से बचना चाहिए ताकि पाचन सही रहे और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर न हो।

डॉक्टर की मानें

आइए जानते हैं, सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से आयुर्वेद के अनुसार सावन में क्या नहीं खाना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचें

इस मौसम में जमीन में कीड़े पनपते हैं जो हरी पत्तेदार सब्जियों को संक्रमित कर देते हैं। इनके सेवन से इन्फेक्शन और पाचन की समस्याएं हो सकती हैं।

दही का सेवन न करें

सावन में दही जल्दी खट्टी हो जाती है और इसमें बैड बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे पेट दर्द, अपच और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी

इस मौसम में पाचन धीमा हो जाता है। दूध जैसे भारी खाद्य पदार्थ पित्त बढ़ाते हैं जिससे गैस, अपच और भारीपन हो सकता है। सावन में डेयरी का सेवन कम से कम करें।

नॉनवेज खाने से करें परहेज

बारिश में बैक्टीरिया का प्रजनन बढ़ता है जिससे नॉनवेज खाने से फूड पॉइजनिंग और इंफेक्शन का खतरा होता है। साथ ही यह पचने में भारी होता है, जिससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

बैंगन खाने से परहेज करें

सावन में बैंगन में कीड़े होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके सेवन से गैस, अपच और पाचन तंत्र की समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद भी इस मौसम में बैंगन से बचने की सलाह देता है।

खट्टी चीजों का सेवन कम करें

अचार, इमली, नींबू जैसी खट्टी चीजें पित्त को और अधिक बढ़ा सकती हैं। इससे स्किन एलर्जी, एसिडिटी और अन्य पित्तजनित समस्याएं हो सकती हैं। सावन में इनसे दूरी बनाए रखना बेहतर है।

आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में हल्का, ताजा और जल्दी पचने वाला भोजन खाना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com