भारतीय खाने के साथ अक्सर कच्चा प्याज परोसा जाता है। ये सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने के फायदे।
पाचन शक्ति को मजबूत बनाए
कच्चे प्याज में फाइबर और प्रीबायोटिक तत्व होते हैं जो पेट को साफ रखते हैं और पाचन में मदद करते हैं। इससे कब्ज की समस्या भी कम होती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक
कई रिसर्च से पता चला है कि कच्चा प्याज खाने से ब्लड शुगर कम होता है। डायबिटिक लोगों के लिए यह एक नेचुरल तरीका हो सकता है।
दिल को रखे स्वस्थ
PubMed की एक स्टडी के अनुसार, कच्चा प्याज कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
सूजन और इंफेक्शन से बचाव
प्याज में पाए जाने वाले तत्व जैसे क्वेरसेटिन शरीर में सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
वजन घटाने में मददगार
कच्चा प्याज भूख को कंट्रोल करता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है। इससे वजन कम करने में सहूलियत मिलती है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
कच्चा प्याज एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन को चमकदार बनाता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
हीट स्ट्रोक से बचाए
गर्मियों में कच्चा प्याज शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाता है। यही वजह है कि इसे दही या सलाद में खाया जाता है।
थोड़ी मात्रा में रोजाना कच्चा प्याज खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इसे खाने का सबसे अच्छा समय है दोपहर या रात के खाने के साथ। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com