बैंगन हेल्दी होता है, लेकिन मानसून में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इस मौसम में बैंगन में कीड़े और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।
डाइटीशियन से जानें
आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मानसून में बैंगन क्यों नहीं खाना चाहिए और मानसून में बैंगन खाने के नुकसान के बारे में।
कीड़े वाला बैंगन खतरनाक
मानसून में बैंगन के अंदर सफेद कीड़े पनप सकते हैं। ये कीड़े शरीर में पहुंचकर फूड पॉइजनिंग, स्किन एलर्जी, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
बढ़ता है एसिडिक लेवल
बैंगन में अल्कलॉइड नामक तत्व होता है, जो मानसून में बैंगन के एसिडिक लेवल को बढ़ा देता है। इससे पेट में गैस, जलन और अपच की समस्या हो सकती है।
इम्यूनिटी हो सकती है कमजोर
इस मौसम में बैंगन का सेवन शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
बढ़ सकता है इंफेक्शन का रिस्क
बैंगन में छिपे बैक्टीरिया मानसून में जल्दी पनपते हैं। इसके सेवन से पेट के संक्रमण, स्टमक फ्लू और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हो सकती है एलर्जी की शिकायत
कुछ लोगों को बैंगन से एलर्जी होती है, लेकिन मानसून में यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। स्किन रैश, खुजली और सांस की दिक्कतें सामने आ सकती हैं।
अपच की समस्या को बढ़ाए
मानसून में पाचन तंत्र पहले ही कमजोर रहता है। ऐसे में बैंगन का सेवन अपच और भारीपन जैसी समस्याओं को और अधिक बढ़ा सकता है।
मानसून में बैंगन खाना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। इसलिए मानसून में बैंगन से परहेज करना फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com