ज्वार का आटा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह फाइबर, आयरन, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। आइए, फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से जानें ज्वार का आटा खाने के 7 बड़े फायदे।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे
ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे शरीर में शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है। डायबिटीज और प्री-डायबिटीज मरीजों के लिए ये आटा बहुत फायदेमंद होता है।
हड्डियों को दे मजबूती
ज्वार में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में कैल्शियम को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और उनके विकास में मदद मिलती है।
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन
ज्वार में आयरन और कॉपर जैसे मिनरल्स होते हैं जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करते हैं। यह खून के बहाव को सुधारते हैं और कमजोरी को दूर करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
ज्वार की रोटी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहती है।
वजन घटाने में मददगार
ज्वार फाइबर से भरपूर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है। मोटापा घटाने में मदद करता है।
पाचन और कब्ज में लाभकारी
अगर आप एसिडिटी, कब्ज या अपच से परेशान हैं तो ज्वार का सेवन फायदेमंद है। यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। रोजाना ज्वार खाना पेट को स्वस्थ बनाए रखता है।
एनीमिया से बचाव में मददगार
महिलाओं में एनीमिया आम समस्या है। ज्वार में आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम होते हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण बढ़ाते हैं। इसका सेवन शरीर में खून की कमी दूर कर ऊर्जा का स्तर बेहतर बनाता है।
ज्वार की आटा खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com