सर्दियों में ज्यादातर लोग पालक और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना पसंद करते हैं। ऐसे में आइए द न्यूट्रीवाइज़ क्लिनिक, लखनऊ की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से जानें रोज बथुआ की रोटी खाने के फायदों के बारे में -
बथुआ में मौजूद गुण
बथुआ में अच्छी मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन-ए और सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी रोटी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद
बथुआ की रोटी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोज इसका सेवन करने से कब्ज, गैस और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। यह पाचन के लिए फायदेमंद है।
जोड़ों के लिए फायदेमंद
बथुआ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द को कम करने और मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
बथुआ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी रोटी का सेवन करने से एक्ने जैसी समस्याओं से राहत देने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में सहायक
बथुआ की रोटी में फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
आंखों के लिए फायदेमंद
बथुआ में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए और सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी रोटी का सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
सावधानियां
बथुआ की रोटी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रहे इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
रोज बथुआ की रोटी खाने से स्वास्थ्य को लेख में बताए गए लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com