करी पत्ते का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका पानी व चाय भी पी सकते हैं। लेख में विस्तार से जानें करी पत्ते की चाय पीने से क्या होता है-
वजन घटाए
करी पत्ते की चाय का सेवन करने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। यह शरीर में जमा फैट को घटाने में सहायता करता है।
पेट के लिए
रोजाना करी पत्ते की चाय को पीने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए करी पत्तों से चाय पिएं। इससे आप जल्दी-जल्दी बिमार नहीं पड़ेंगे।
स्वस्थ आंखें
आंखों को स्वस्थ रखने में करी पत्तों की चाय गुणकारी होती है। इसमें विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए जरूरी है।
टॉक्सिंस निकाले
करी पत्ते की चाय शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है। आप रोज खाली पेट इसे पी सकते हैं।
डायबिटीज में
डायबिटीज रोगी भी करी पत्तों की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे खाली पेट पीने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
करी पत्ते की चाय पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। यह सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि सेहतमंद भी रखता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com