आंवला एक ऐसा फल है, जो स्वाद में खट्टा और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अक्सर लोग इसकी चटनी, पानी, मुरब्बा और अचार आदि का सेवन करते हैं। आप इसकी चाय भी पी सकते हैं। लेख में जानें इसके फायदे-
पाचन सुधारे
रोज खाली पेट आधा कप आंवले की चाय का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक होता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और अपच दूर करते हैं।
वेट लॉस करे
अपना बढ़ा हुआ वजन कम रने के लिए फाइबर से भरपूर आंवले की चाय पिएं। इसमें मौजूद फाइबर पोट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए आपको आंवले की चाय पीनी चाहिए। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है।
टॉक्सिंस निकाले
आंवले की चाय एक हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। इसमें पाए जानें वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुणकारी होते हैं।
डायबिटीज में
आंवले में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
सावधानी
आंवले की चाय पीना कापी फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आप किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं, तो आप इसके सेवन से पहले एक्पर्ट की राय लें।
आंवले की चाय खाली पेट पीने से आपको ये सभी लाभ मिलेंगे। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com