सर्दियों में अक्सर लोग पालक खाना पसंद करते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसके अधिक सेवन से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर अदिति शर्मा के अनुसार, 'पालक में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।'
किडनी स्टोन की समस्या
पालक में अधिक मात्रा में प्यूरीन और ऑक्सेलिक एसिड होता है। ऐसे में ज्यादा पालक खाने से लोगों को किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या हो सकती है।
ब्लड से जुड़ी समस्या
कई लोग खून पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करते हैं। ऐसे में लोगों को पालक का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इससे दवाइयों के कार्यों पर असर पड़ता है।
पाचन से जुड़ी समस्या
पालक में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को डायरिया जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
टॉक्सिन्स की समस्या
पालक के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से लोगों के शरीर में टॉक्सिन्स के जमा होने की समस्या हो सकती है।
पेट में सूजन की समस्या
पालक में अधिक मात्रा में फाइबर होता है। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को पेट में सूजन आने और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पोषक तत्वों की कमी
पालक में अधिक मात्रा में ऑक्सेलिक एसिड होता है। इसका अधिक सेवन करने से मिनरल्स के अवशोषण पर असर पड़ता है, जिसके कारण लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को फूड एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
पालक का अधिक सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com