सर्दियों में ज्यादातर लोग मटर खाना पसंद करते हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए लेख में जानें -
मोटापे की समस्या
मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को पेट की चर्बी बढ़ने और मोटापे की समस्या हो सकती है।
हाई यूरिक एसिड की समस्या
मटर में अधिक मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और एमिनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है।
पाचन से जुड़ी समस्या
मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसका अधिक सेवन करने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण पेट खराब होने, गैस और कब्ज होने जैसी समस्या होती हैं।
गठिया की समस्या
मटर का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को हड्डियों से जुड़ी गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पेट में दर्द की समस्या
पेट में लेक्टिसिन और फायटिक एसिड होते हैं। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से लोगों को पेट में दर्द होने की समस्या हो सकती है।
किडनी की समस्या
मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
पेट फूलने की समस्या
मटर में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को ब्लोटिंग यानी पेट फूलने, ऐंठन और बार डकार आने की समस्या हो सकती है।
मटर खाने से लेख में बताए गए नुकसान हो सकते हैं। इनका अधिक सेवन से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com