आलूबुखारा खाने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते है। यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस लेख में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से जानें सूखा आलूबुखारा खाने के फायदे-
सूखे आलूबुखारे के पोषक तत्व
सूखे आलूबुखारे में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे- पोटैशियम, फाइबर, सोडियम, आयरन और विटामिन सी।
डायबिटीज में फायदेमंद
सूखा आलूबुखारा खाना डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद गुणकारी होता है। यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है, जो शुगर में लाभकारी होता है।
पेट को स्वस्थ रखे
पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए सूखा आलूबुखारा खाना फायदेमंद हो सकता है। यह फाइबर से भरपूर होता है।
मजबूत हड्डियों के लिए
बोन हेल्थ को बेहतर करने के लिए सूखा आलूबुखारा खाएं। इसके पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हड्डियों को मजबूती देते हैं।
कोलेस्ट्रॉल घटाए
सूखे आलूबुखारे का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इसे खाने से बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
स्वस्थ आंखें
आंखो को स्वस्थ रखने के लिए और उनकी रोशनी तेज करने के लिए विटामिन सी और ई के गुणों वाले सूखे आलूबुखारे खाएं।
सूखा आलूबुखारा खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com