करी पत्ते का सेवन करने के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते हैं। आज के हमारे इस लेख में विस्तार से जानें करी पत्ते की चाय का सेवन करने के फायदे-
डायबिटीज में
बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप करी पत्ते की चाय पी सकते हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करती है।
पाचन बेहतर करे
पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए करी पत्ते की चाय पिएं। इस चाय में डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं।
स्ट्रेस दूर करे
तनाव से निजात पाने के लिए करी पत्ते की चाय आपकी मदद कर सकती है। इसे पीने से माइंड रिलैक्स होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
करी पत्ते की चाय का सेवन करने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। रोजाना 1 कप करी पत्ते की चाय पिएं।
वेट लॉस करे
अपने बढ़े हुए वज को घटाने के लिए रोज 1 कप करी पत्ते की चाय का सेवन करें। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
सावधानी
करी पत्ते की चाय का सेवन अधिक मात्रा में न करें। अगर आप किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं, तो इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
करी पत्ते की चाय पीने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com