शरीर में बढ़ेगा खून, इन 5 तरीकों से खाएं छुहारा

By Deepak Kumar
09 May 2025, 16:00 IST

छुहारा यानी सूखा खजूर, पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड, पोटैशियम और विटामिन A, C, K भरपूर होते हैं। इसे रोजाना सही तरीके से खाने से कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है।

एक्सपर्ट से जानें

आइए प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक (लखनऊ) के डॉक्टर मनीष स‍िंह से जानते हैं कि खून की कमी को दूर करने के ल‍िए छुहारा क्‍यों फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे क‍िया जाना चाह‍िए।

खून की कमी में क्यों फायदेमंद?

छुहारे में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक होता है। यह ऑक्सीजन को शरीर में पहुंचाता है और थकावट दूर करता है। फोलिक एसिड और विटामिन्स एनीमिया की रोकथाम में मदद करते हैं।

भिगोकर खाएं छुहारा

3-4 छुहारे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। इससे पोषक तत्व जल्दी और अच्छी तरह अवशोषित होते हैं। यह तरीका खून बढ़ाने और पाचन को सुधारने में बेहद लाभकारी होता है।

छुहारा और दूध

छुहारे को दूध में उबालकर पिएं। यह पारंपरिक आयुर्वेदिक तरीका है जो शरीर को ताकत देता है और खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।

छुहारे की चटनी बनाएं

छुहारे से स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाएं। यह पोषण से भरपूर होती है और इसे रोटी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है।

स्मूदी में मिलाएं छुहारा

नाश्ते में छुहारा, केला और दूध मिलाकर स्मूदी बनाएं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय शरीर को विटामिन्स, मिनरल्स और एनर्जी प्रदान करता है।

हेल्दी स्नैक बनाएं

छुहारे को नट्स और बीजों के साथ मिलाकर स्नैक बनाएं। यह भूख शांत करता है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देता है। शाम के समय 3-4 छुहारे खाना लाभकारी होता है।

हर दिन 3-4 छुहारे खाने से खून की कमी दूर होती है और शरीर में नई ऊर्जा आती है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com