गर्मियों में शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इस मौसम में हमारी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है। कुछ सब्जियों का सेवन गर्मियों में नुकसानदायक हो सकता है, जिससे शरीर में हीट बढ़ सकती है। आइए डायटिशियन सुष्मा पीएस से जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जिन्हें गर्मियों में कम से कम खाना चाहिए।
लहसुन से बचें
लहसुन की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। इससे पाचन समस्याएं और स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
कच्ची प्याज का सेवन कम करें
कच्ची प्याज से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। प्याज ठंडी तासीर वाली होती है, लेकिन कच्चा खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसे पकाकर खाना बेहतर है।
गाजर से बचें
गाजर खासतौर पर सर्दियों में मिलने वाली सब्जी है। गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन पेट में गर्मी और दर्द का कारण बन सकता है।
फूल गोभी का सेवन न करें
फूल गोभी भी गर्म तासीर वाली सब्जी है, जिसे गर्मियों में अवॉइड करना चाहिए। यह पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है।
आलू से रहें दूर
आलू का ज्यादा सेवन शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। अगर आप रोज आलू खाते हैं तो यह त्वचा और पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है।
हरी मिर्च को कम करें
हरी मिर्च की तासीर भी गर्म होती है। अगर आप इसे बहुत ज्यादा खाते हैं तो यह लाल मिर्च की तरह नुकसानदायक हो सकती है।
ठंडक देने वाली सब्जियां खाएं
गर्मियों में हाइड्रेट करने वाली सब्जियां खानी चाहिए, जैसे कि खीरा, तोरई, घीया, शिमला मिर्च, परवल और ग्वार की फली। ये सब्जियां शरीर की गर्मी नहीं बढ़ने देतीं।
गर्मियों में वही सब्जियां खाएं जो उस समय आसानी से उप्लब्ध होती हैं। इससे आपके शरीर की गर्मी नीं बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com