खीरे के साथ भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें

By Deepak Kumar
08 May 2025, 13:30 IST

गर्मी में खीरा शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें पानी, फाइबर, विटामिन C और K जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं जो शरीर को ठंडक और एनर्जी देते हैं।

डायटीशियन से जानें

डायटीशियन कामिनी सिन्हा बताती हैं कि कुछ चीजों के साथ खीरा खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। गलत कॉम्बिनेशन से पाचन बिगड़ सकता है और गैस, जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए जानना जरूरी है कि खीरे के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।

खीरा और टमाटर

सलाद में खीरा-टमाटर कॉमन है, लेकिन इन दोनों को एकसाथ पचाना शरीर के लिए मुश्किल होता है। इससे पेट में गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

खीरा और पानी

खीरे के तुरंत बाद पानी पीना पाचन को प्रभावित करता है। खीरे में पहले से ही 97% पानी होता है, इसलिए पानी पीने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

खीरा और मूली

खीरे और मूली को एकसाथ खाने से शरीर विटामिन C को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता। इससे पोषक तत्वों का पूरा फायदा नहीं मिल पाता और डाइजेशन पर असर होता है।

खीरा और दूध

खीरे के साथ दूध या दही से बनी चीजें जैसे रायता न खाएं। इससे उल्टी, डायरिया और यूरिन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। पाचन गड़बड़ाने की संभावना रहती है।

सही समय और तरीका अपनाएं

खीरे का सेवन सुबह या दिन में करें और खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएं। इसे हमेशा सादा खाएं और हल्के नमक या नींबू के साथ लेना बेहतर होता है।

खीरा खाने के फायदे

खीरा शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है। रोजाना सेवन करने से शरीर डीटॉक्स होता है और पाचन भी सुधरता है।

खीरा सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसे सही तरीके और कॉम्बिनेशन में खाना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com