सर्द‍ियों में जरूर खाएं ये 6 हेल्दी पराठे, शरीर रहेगा तंदुरुस्त

By Himadri Singh Hada
03 Jan 2025, 11:30 IST

सर्दियों में गरम-गरम पराठे खाने का मजा ही कुछ और होता है। यह न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। खासकर जब आप इनकी स्टफिंग में हेल्दी सब्जियों का इस्तेमाल करें।

हेल्दी सब्जियां

आपको कुछ हेल्दी सब्जियों से भरे पराठे ट्राई करने चाहिए। इनसे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं। इसलिए, इस सर्दी में आप इन हेल्दी पराठों का स्वाद जरूर लें।

वजन रहेगा कंट्रोल

पराठे को आप नाश्ते में, लंच में या डिनर में भी खा सकते हैं। इससे आपको दिनभर भरपूर एनर्जी भी मिलेगी। अगर आप इन्हें हेल्दी तरीके से बनाएं, तो ये बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं।

गाजर का पराठा

गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आपकी त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। गाजर का पराठा खाने से सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

चुकंदर का पराठा

चुकंदर आयरन, फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो खून की कमी को दूर करता है। यह शरीर में ताजगी बनाए रखता है। इससे दिनभर पेट भरा हुआ महसूस रहता है। साथ, ही थकान और कमजोरी से भी राहत मिलती है।

मूली का पराठा

मूली के पराठे को सर्दियों में जरूर खाना चाहिए। यह शरीर में बैक्टीरिया को नष्ट करता है। इससे पाचन तंत्र को मजबूत बनने में मदद मिलती है। मूली का सेवन आपको जुकाम और खांसी से भी राहत दिलाता है।

गोभी का पराठा

गोभी फाइबर से भरपूर होती है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है। साथ ही, इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। सर्दियों में इसका पराठा फायदेमंद होता है।

मटर का पराठा

मटर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके शरीर को स्वस्थ और एक्टिव बनाए रखती है।

मेथी का पराठा

मेथी डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मेथी का पराठा खाने से मेमोरी पावर भी बढ़ती है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

इन लजीज पराठों को आप पूरे मौसम में कभी भी बना सकते हैं। सर्दियों में इन पराठों को खाने से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com