पीलिया के मरीजों को क्या पीना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
06 Mar 2025, 19:00 IST

पीलिया एक गंभीर स्थिति है, जिसमें त्वचा और आंखें पीली हो जाती हैं। साथ ही, बुखार, ठंड लगना और पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं, जो लिवर में बिलीरुबिन की ज्यादा मात्रा के कारण होती हैं।

एक्सपर्ट की राय

क्लीनिकल न्यूट्रिनशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो गर्मियों में पीलिया होने पर गन्ने के जूस का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

पीलिया के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। समय पर इलाज न लेने से यह स्थिति गंभीर हो सकती है और शरीर को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है।

गन्ने का जूस

आयुर्वेद में गन्ने के जूस को लिवर को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचाने के लिए औषधीय गुणों वाला पेय माना जाता है, जो पीलिया के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

लिवर फंक्शन में सुधार

गन्ने का जूस लिवर फंक्शन में सुधार करता है। यह शरीर में बिलीरुबिन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे पीलिया के लक्षण धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

प्रोटीन की होगी रिकवरी

पीलिया में शरीर ज्यादा प्रोटीन तोड़ता है, जिससे प्रोटीन की कमी हो सकती है। लेकिन, गन्ने का जूस पीने से प्रोटीन की रिकवरी तेजी से होती है और शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है।

पीलिया के मरीजों के लिए फायदेमंद

रोज सुबह खाली पेट ताजा गन्ने का जूस पीने से पीलिया के मरीजों को लाभ मिलता है। साथ ही, इसमें नींबू का रस और पुदीना मिलाने से इसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं।

पाचन में सुधार

गन्ने का जूस न केवल पीलिया में फायदेमंद है, बल्कि यह पाचन को दुरुस्त करने, शरीर को एनर्जी देने और लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।

ताजा जूस पिएं

यह जरूरी है कि गन्ने का जूस ताजा ही पिया जाए। पुराना या खुले में रखा हुआ जूस बैक्टीरिया पनपने का कारण बन सकता है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

पीलिया के मरीजों को हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इलाज कराना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com