जरूरी विटामिन और मिनरल के गुणों से भरपूर पालक को डाइट में शामिल करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इस स्टोरी में जानें पालक का सूप पीने से आपको क्या फायदे मिलते हैं-
पालक के पोषक तत्व

विटामिन A, K, C

कैल्शियम

मैग्नीशियम

आयरन

फोलिक एसिड

मांसपेशियों को मजबूती दे
पालक का सूप पीने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इससे बॉडी पेन से राहत मिलती है। पालक में प्रोटीन और अमीनो एसिड पाया जाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए़
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी के गुणों से भरपूर पालक का सूप पिएं।
वेट लॉस करे
फाइबर से भरपूर पालक का सूप आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इस तरह यह वजन कम करने में भी मदद करता है।
डायबिटीज में
पालक का सूप पीना डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
एनीमिया से बचाव
पालक के सूप में आयरन के गुण मौजूद होते हैं। यह एनीमिया का जोखिम कम करता है। इसके सेवन से बॉडी में रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ता है।
पाचन सुधारे
पाचन ठीक रखने के लिए भी आप पालक के सूप का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है, जो अपच, कब्ज व गैस से छुटकारा दिलाता है।
पालक का सूप पीने से सेहत को ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com