चाय के साथ टोस्ट खाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
11 Mar 2025, 15:30 IST

चाय के साथ टोस्ट का सेवन करना बहुत से लोगों को पसंद आता है। लेकिन, यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खासकर, अगर इसमें ज्यादा चीनी और मैदा का इस्तेमाल किया जाए।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की।

ब्लड शुगर बढ़ना

टोस्ट में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

गैस और अपच की समस्या

ज्यादातर रस्क में मैदा ही पाया जाता है, जो पचने में कठिन होता है। इससे वजन बढ़ सकता है और पाचन तंत्र भी कमजोर हो सकता है, जिससे गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

हार्ट डिजीज का खतरा

चाय के साथ टोस्ट खाने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है।

आंतों पर प्रभाव

चाय के साथ टोस्ट खाने से आंतों पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे पेट में छाले, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो पाचन को प्रभावित करती हैं।

पेट से जुड़ी समस्या

चाय के साथ टोस्ट खाने से शरीर में सूजन और पेट के कई रोगों की संभावना बढ़ सकती है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। खासकर, लंबे समय तक सेवन करने से।

मोटापा बढ़ना

जब आप चाय के साथ रस्क खाते हैं, तो उसमें मौजूद रिफाइन शुगर शरीर में वसा जमा करने का काम करता है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है।

जलन और दर्द महसूस होना

चाय के साथ टोस्ट का सेवन अक्सर पेट की समस्याओं को बढ़ावा देता है, जैसे कि एसिडिटी और अपच, जिससे पेट के अंदर जलन और दर्द महसूस हो सकता है।

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो चाय के साथ टोस्ट खाने से बचें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com