मेयोनेज से होने वाले नुकसान

By Deepak Kumar
29 Apr 2025, 14:00 IST

मेयोनेज एक क्रीमी सॉस है जिसे लोग सैंडविच, बर्गर और सलाद में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. सिबिया से इस बारे में जानते हैं।

दिल की सेहत पर असर

मेयोनेज में सैचुरेटेड फैट्स और कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है, जो हार्ट डिजीज, ब्लॉकेज और हाई बीपी का कारण बन सकता है। इसे रोजाना खाना दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

वजन बढ़ने का खतरा

मेयोनेज में फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसका अधिक सेवन वजन तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए हानिकारक

मेयोनेज में मौजूद अनहेल्दी फैट्स और प्रोसेस्ड इंग्रीडिएंट्स ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर सकते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को नुकसान हो सकता है।

पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव

मेयोनेज में प्रिजरवेटिव्स और ऑयली तत्व होते हैं जो पाचन क्रिया को धीमा कर सकते हैं। इससे अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर अगर खाली पेट खाया जाए।

सिर दर्द और मितली

बाजार की मेयोनेज में मिलाए गए प्रिजरवेटिव और MSG जैसे रसायन से सिरदर्द, मितली और कमजोरी हो सकती है, खासकर जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए।

लिवर पर बुरा असर

मेयोनेज में ट्रांस फैट्स होते हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसका लंबे समय तक ज्यादा सेवन लिवर फैटी डिजीज और लिवर फंक्शन में गड़बड़ी पैदा कर सकता है।

त्वचा पर असर

ज्यादा मेयोनेज खाने से शरीर में अतिरिक्त ऑयल बनता है, जिससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ऑयली स्किन की समस्या हो सकती है।

इन शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए मेयोनेज का सेवन बिल्कुल न करें या सीमित मात्रा में करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com