सुबह खाली पेट दूध-ब्रेड खाने के नुकसान

By Aditya Bharat
13 Jun 2025, 13:00 IST

सुबह जल्दी में अक्सर लोग दूध और ब्रेड खाकर दिन शुरू करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ये आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है? आइए डॉ एस के पांडेय से जानते हैं सुबह दूध ब्रेड खाने के नुकसान के बारे में।

शुगर लेवल बढ़ा सकता है

व्हाइट ब्रेड जल्दी पचती है और ग्लूकोज में बदलकर ब्लड शुगर बढ़ाती है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

बार-बार भूख लगना

ब्रेड जल्दी पचती है, जिससे बार-बार भूख लगती है। इससे दिनभर आप ओवरईटिंग कर सकते हैं और पेट भी जल्दी भरता नहीं है।

वजन बढ़ने का खतरा

दूध और ब्रेड खाने से भूख जल्दी लगती है और कैलोरी इनटेक ज्यादा हो जाता है। इससे वजन अनियंत्रित रूप से बढ़ सकता है।

पाचन तंत्र पर असर

ब्रेड मैदा से बनती है जो पचने में भारी होती है। रोजाना दूध के साथ इसका सेवन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

कब्ज की परेशानी

मैदे वाली ब्रेड आंतों को सूखा देती है। इससे मल जम सकता है और पेट ठीक से साफ नहीं होता, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

एनर्जी की कमी

ब्रेड और दूध से फुल एनर्जी नहीं मिलती। ये कॉम्बिनेशन दिनभर की जरूरत के पोषक तत्व नहीं देता, जिससे थकान महसूस हो सकती है।

पोषण की कमी

व्हाइट ब्रेड में फाइबर नहीं होता और दूध के साथ इसका सेवन संतुलित नाश्ता नहीं कहलाता। इससे शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता।

दूध के साथ केला, ड्राई फ्रूट्स, ओट्स या फल खाएं। ये सेहतमंद विकल्प हैं जो लंबे समय तक एनर्जी और संतुलित पोषण प्रदान करते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com