चाहे सर्दी हो या गर्मी ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। काजू, बादाम, अखरोट तो हम अक्सर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिलगोजा यानी पाइन नट्स खाना हमारी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि चिलगोजा खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।
चिलगोजा वेट लॉस में मददगार
चिलगोजे में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से गट हेल्दी होता है और वेट कंट्रोल में रहता है। यह लंबे टाइम तक पेट को भरा रखता है, जिससे शरीर में फैट नहीं बढ़ता।
ब्लड वेसेल्स के लिए चिलगोजा
चिलगोजा में अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए चिलगोजा
चिलगोजा हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बैलेंस होता है, जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है।
डायबिटीज के लिए चिलगोजा
चिलगोजा खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ता है, जिससे डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
प्रेगनेंसी में चिलगोजा
गर्भवती महिलाओं के लिए चिलगोजा खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह जच्चा और बच्चा दोनों के शारीरिक विकास में मदद करता है। इसे खाने से मां और बच्चे को इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
चिलगोजा के पोषक तत्व
चिलगोजा में कैलोरी, विटामिन्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इससे आंखों की रोशनी अच्छी होती है और हेयर भी हेल्दी और मजबूत होते हैं।
चिलगोजा कैसे खाएं?
डॉक्टर स्वाती बाथवाल जी ने बताया कि चिलगोजा सही मात्रा में खाना चाहिए। दिन में 5 से 10 ग्राम चिलगोजे हेल्थ के लिए पर्याप्त होते हैं। इसे आप सूप, सलाद या चटनी में डालकर खा सकते हैं।
आप भी अपनी डाइट में चिलगोजा शामिल करें और खुद को हेल्दी रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.