इस दौरान लोगों को नहीं पीनी चाहिए कॉफी

By Priyanka Sharma
20 Dec 2024, 21:00 IST

अक्सर लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन कुछ स्थिति में इसके सेवन से बचना चाहिए। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, कॉफी पीना फायदेमंद है। लेकिन इसका सेवन करने से कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में इसके सेवन से बचना चाहिए।

एंग्जायटी के दौरान

एंग्जायटी और स्ट्रेस के दौरान कॉफी का सेवन करने से बचें। इससे दिल की धड़कन तेज होने की समस्या हो सकती है, जिससे पैनिक अटैक आने और एंग्जायटी की समस्या बढ़ सकती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान

कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन होता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को कॉफी का सेवन सीमित मात्रा डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर के दौरान

हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। इससे हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर के बढ़ने की समस्या हो सकती है।

एसिडिटी की समस्या

कुछ लोगों को GERD की समस्या होती है। इस दौरान कॉफी का सेवन करने से लोगों को एसिड रिफ्लक्स और एसिडिटी की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है।

अनिद्रा की समस्या

अनिद्रा की समस्या से परेशान लोगों को कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से अनिद्रा की समस्या को बढ़ावा मिलता है।

पाचन से जुड़ी समस्या

पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। इससे पाचन की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है।

लेख में बताई गई स्थिति में लोगों को कॉफी पीने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com