मौसम्बी जूस पीने के फायदे

By Aditya Bharat
27 Mar 2025, 15:30 IST

चिलचिलाती गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। मौसंबी का जूस न सिर्फ ठंडक पहुंचाता है बल्कि कई सेहतमंद फायदे भी देता है। आइए जानते हैं इसके 9 जबरदस्त लाभ।

शरीर को हाइड्रेट रखता है

मौसंबी का जूस पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है। गर्मी में रोजाना 100 एमएल मौसंबी जूस पीना फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

मौसंबी में विटामिन सी, विटामिन डी और लिमोनेन तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। यह सर्दी-जुकाम और अन्य इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

सनस्ट्रोक से बचाव

गर्मियों में तेज धूप और लू लगने का खतरा रहता है। मौसंबी का जूस शरीर को ठंडा रखता है और सनस्ट्रोक से बचाने में मददगार होता है।

त्वचा को चमकदार बनाए

मौसंबी में मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाते हैं। यह डिहाइड्रेशन से होने वाली त्वचा की समस्याओं से भी बचाता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

मौसंबी जूस में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक गुण होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। यह दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

मौसंबी का जूस पाचन में सुधार करता है और एसिडिटी व कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और डिटॉक्स करने में मदद करता है।

एनर्जी को बढ़ाए

गर्मी में सुस्ती और थकान आम समस्या है। मौसंबी का जूस शरीर को एनर्जी देता है और ताजगी बनाए रखता है, जिससे दिनभर एक्टिव महसूस होता है।

मौसंबी में कैल्शियम और पोटैशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। यह जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com