दूध और दही दोनों ही हमारे शरीर के लिए सेहतमंद होते हैं, लेकिन जब यह सवाल आता है कि इनमें से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है, तो हम अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए डॉक्टर प्रियंका सहरावत से जानते हैं दोनों में क्या है बेस्ट।
डॉ. प्रियंका का सुझाव
दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल की न्यूरोलॉजी विभाग की डॉक्टर प्रियंका सहरावत कहती हैं कि दही दूध का एक बेहतर वर्जन है।
पाचन को सुधारने में दही मददगार
अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं, जैसे एसिडिटी या गैस्ट्राइटिस हैं, तो दही का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पाचन को सुधारने में मदद करता है।
कैल्शियम और बैक्टीरिया
दही में करीब 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, साथ ही यह अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर होता है, जो हमारी आंतों के लिए फायदेमंद हैं।
गट हेल्थ के लिए दही है बेहतर
दही फर्मेंटेड फूड है जो हमारे गट हेल्थ के लिए मददगार है। इसे खाने से हम स्वस्थ रहते हैं।
फर्मेंटेशन और अच्छे बैक्टीरिया
फर्मेंटेड फूड में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों को स्वस्थ रखते हैं और पाचन प्रक्रिया को एक्टिव बनाते हैं।
प्रोबायोटिक्स से लाभ
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया आपके पाचन को बेहतर करते हैं और आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
दूध या दही - क्या चुनें?
अगर आपको पाचन समस्याएं हो रही हैं, तो दही को अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर रहेगा। यह पाचन के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
दही अपने प्रोबायोटिक गुणों के कारण दूध से ज्यादा गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com