केर सांगरी से दूर होंगे ये 5 रोग

By Vikas Rana
10 Apr 2024, 14:37 IST

केर सांगरी की सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

डॉ अलोक के अनुसार, 'सांगरी को राजस्थान में खेजरी ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इस सब्जी का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। साथ ही, यह डाइजेशन को भी बेहतर करने में मदद करता है।'

इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं

सांगरी की सब्जी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करती है। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसे खाने से आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को कम करे

डायबिटीज के मरीज सांगरी का सेवन जरूर करे। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसमें मौजूद सिरेनिन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाता है।

डाइजेशन सिस्टम बेहतर करे

सांगरी का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है, जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, इसे खाने से कब्ज, अपच और गैस की समस्या दूर होती है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

सांगरी खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें जिंक और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत देता है। साथ ही, यह बोन डेंसिटी को भी बढ़ाता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

हार्ट के मरीज सांगरी का सेवन करे। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।

सब्जी बनाने की विधि

सांगरी की सब्जी लें और इसमें जीरा, मिर्च, धनिया और गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह उबाल लें। अब सांगरी को कढ़ाई में डालकर इसमें पानी डालें। सब्जी बनकर तैयार है।

सांगरी की सब्जी खाने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com