सर्दियों में अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द बढ़ने लगता है। आइए एक्सपर्ट से जानें इस समस्या से राहत के लिए क्या करें?
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'सर्दियों में जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए हेल्दी लड्डूओं को घर पर बनाकर खाया जा सकता है। इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।'
कैसे बनाएं लड्डू?
इसके लिए 2 छोटी चम्मच घी में 1-1/4 बेसन को डालकर भून लें। अब 75 ग्राम सफेद तिल और 1-1/4 अखरोट को डालकर रोस्ट कर लें, अब इसे अच्छे से पीस लें। अब 50 ग्राम गोंद को रोस्ट करके पाउडर बना लें और 250 ग्राम खजूर को भी पीस लें। अब इन चीजों को मिलाकर इनमें 3 छोटी चम्मच इलायची पाउडर और 1-1/4 सौंठ को डालकर इसके लड्डू तैयार कर लें।
जोड़ों के लिए घी और गोंद
घी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे सूजन को कम करने और जोड़ों में लुब्रिकेंट को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, गोंद से हड्डियों को मजबूती देने और जोड़ों में लुब्रिकेंट को बेहतर करने में मदद मिलती है।
जोड़ों के लिए बेसन
बेसन में यानी काला चना सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम के गुण पाए जाते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
जोड़ों के लिए सफेद तिल और अखरोट
सफेद तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से बोन डेंसिटी को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
जोड़ों के लिए खजूर
खजूर में मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे जोड़ों की सूजन को कम करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
जोड़ों के लिए सौंठ और इलायची पाउडर
इलायची पाउडर से जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, सौंठ में जिंजरोल होता है, जिससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए लेख में बताए गए लड्डू का सेवन करना फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com