सूजी का स्वाद स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है? आइए डायटिशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं क्या सूजी खाने के फायदे और नुकसान।
सूजी बनाने की प्रक्रिया
सूजी दुरुम गेहूं से बनाई जाती है। गेहूं को साफ करके इसके छिलके हटाए जाते हैं, फिर दानेदार रूप में पीसकर सूजी तैयार की जाती है।
सूजी और मैदा में फर्क
मैदा में आवश्यक पोषक तत्व कम होते हैं क्योंकि इसे रिफाइन किया जाता है। जबकि सूजी में ज्यादा पोषण होता है क्योंकि इसमें केवल बाहरी छिलका हटाया जाता है, बाकी पोषक तत्व रहते हैं।
सूजी में पाए जाने वाले पोषक तत्व
सूजी में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, और विटामिन्स जैसे B1, B6, B12, और C जैसे तत्व भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी हैं।
डायबिटीज में मददगार
सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
वजन घटाने में सहायक
सूजी का सेवन भूख को कंट्रोल करता है, जिससे ओवरईटिंग की समस्या कम होती है और वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
एलर्जी है तो सूजी से दूर रहें
अगर आपको सूजी से एलर्जी है तो सूजी का सेवन न करें। क्योंकि य गेंहू से ही बनाई जाती है। इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
पेट खराब होने पर दूरी बनाएं
अगर आपका पेट खरीब है तो सूजी का सेवन न करें। ऐसी हालत में सूजी का सेवन करने से आपकी सेहत और बिगड़ सकती है। साथ ही अगर आप विशेष तरह की दवाईयों का सेवन कर रहें हैं तो भी सूजी का सेवन करने से बचें।
सूजी के फायदे भी हैं और नुकसान भी इसलिए सीमित मात्रा का और बताए गए कंडीशन का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com