सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड और बीमारियां लाता है। ऐसे में शरीर की देखभाल बेहद जरूरी है। खाने-पीने का ध्यान रखना इस मौसम में और भी अहम हो जाता है। सर्दियों में ही लोग संतरे का जूस पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या यह हमारे सेहत के लिए अच्छा है? आइए डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में संतरे का जूस पीना चाहिए या नहीं।
जूस पीने से मिलती है ताकत
सर्दियों में जूस पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ शरीर को पोषण देता है बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।
क्या सर्दियों में संतरे का जूस सही है?
कई लोगों के मन में सवाल होता है कि सर्दियों में संतरे का जूस पीना चाहिए या नहीं। इसका जवाब है- हां, सर्दियों में संतरे का जूस पी सकते हैं।
इम्यूनिटी को मजबूत करता है
संतरे का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। सर्दियों में यह सर्दी-जुकाम और फ्लू से लड़ने में सहायक है।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर
संतरे के जूस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की सूजन को कम करने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर को अंदर से साफ करता है।
पाचन में सुधार करता है
अगर सर्दियों में संतरे का जूस नियमित रूप से पिया जाए तो यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।
सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी के कारण सर्दी-जुकाम आम समस्या बन जाती है। संतरे का जूस पीने से इन समस्याओं में राहत मिल सकती है।
नियमित सेवन करें
अगर आप सर्दियों में संतरे का जूस अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो यह आपको अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करेगा। यह शरीर को ताकत और एनर्जी देता है।
सर्दियों में नियमित रूप से संतरे का जूस पिएं, इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। ध्यान रहे, सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com