हेल्दी रहने के लिए आप चीनी की चाय की जगह गुड़ की चाय का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, क्या आप इसे रोज पी सकते हैं। इस बारे में लेख में जानें विस्तार से। साथ ही जानें गुड़ की चाय के फायदे-
क्या रोज गुड़ की चाय पी सकते हैं?
जी हां, आप ठंड के मौसम में रोजाना 1 से 2 कप गुड़ की चाय पी सकते हैं। इसे अधिक मात्रा में न लें।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आप रोजाना गुड़ की चाय का सेवन करें। यह विटामिन सी से भरपूर होती है, जो रोगों से लड़ने में मदद करती है।
ठंड से बचाव
सर्दियों के दिनों में गुड़ की चाय का सेवन जरूर करें। गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो बॉडी को गर्म रखने में मदद करती है।
सर्दी-जुकाम से आराम
गुड़ की चाय पीने से गले की खराश, दर्द और सर्दी-जुकाम जासी दिक्कतों से आराम मिलती है। गुड़ की चाय की गर्म तासीर गले को फायदा पहुंचाती है।
थकान से आराम
गुड़ की चाय पीने से कमजोरी व थकान दूर करने में मदद मिलती है। यह आयरन से भरपूर होता है।
सावधानी
डायबिटीज पेशेंट गुड़ की चाय का सेवन करने से परहेज करें। आप चाहें तो अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
रोज गुड़ की चाय पीने से आपको ये सभी लाभ मिलेंगे। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com