शादी से पहले डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

By Harsha Singh
09 Nov 2024, 07:00 IST

शादी से एक महीने पहले आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर और स्किन दोनों को फायदा होता है। आइए जानते हैं कि आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

डाइट में बदलाव जरूरी क्यों?

डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। इससे आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। साथ ही, स्किन को भी हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलेगी। इससे बॉडी को जरूरी पोषण प्राप्त हो सकता है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

आपको शादी के एक महीने पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, अच्छी मात्रा में पानी पीने से शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है।

दही का सेवन करें

शादी से पहले आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही एक प्रोबायोटिक है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो आ सकता है।

प्रोटीन युक्त चीजें खाने के फायदे

आपको शादी से पहले प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप अंडे की सफेदी, टोफू और फिश जैसे फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नट्स और बीन्स जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

हरी-सब्जियां खाने के फायदे

आप शादी से पहले हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इनमें विटामिन- ए, बी, ई, के और सी, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलेट, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

अनार का सेवन करें

अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो एंटी-एजिंग के रूप में काम करता है।इसके अलावा, अनार में विटामिन-सी, टैनिन आदि भी होते हैं। इससे फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है।

शादी से एक महीने पहले इन चीजों का सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com