कौन सी बीमारी में नींबू पानी नहीं पीना चाहिए?

By Priyanka Sharma
20 Dec 2024, 12:15 IST

नींबू में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे कुछ समस्याओं में नींबू पानी पीने से बचाना चाहिए। आइए लेख में जानें -

पेट में अल्सर की समस्या

नींबू में एसिड होता है। ऐसे में पेट में अल्सर की समस्या से परेशान लोगों को नींबू पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

एसिडिटी की समस्या

कई बार लोगों को अधिक एसिडिटी की समस्या होती है। ऐसे में नींबू पानी का अधिक सेवन करने से एसिडिटी की समस्या बढ़ती है।

दांतों की सेंसिटिविटी की समस्या

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है। दांतों में सेंसिटिविटी होने या इससे जुड़ी अन्य समस्या होने पर नींबू पानी पीने से बचें। नींबू पानी पीने के तुरंत बाद ब्रश न करें।

आयरन की दवा लेने वाले लोग

कई लोगों को शरीर में खून की कमी होती है। जिससे राहत के लिए लोग आयरन की दवाई खाते हैं। इस दौरान नींबू पानी के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

माउथ अल्सर की समस्या

नींबू में एसिड होते हैं। इसका सेवन करने से लोगों की माउथ अल्सर की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है। इससे राहत के लिए नींबू पानी के सेवन से बचे।

पाचन से जुड़ी समस्या

कई बार लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती है। इस दौरान व्यक्ति को नींबू पानी के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

सावधानियां

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को नींबू पानी के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही इससे एलर्जी होने पर भी इसके सेवन से बचें।

लेख में बताई गई बीमारियों में नींबू पानी पीने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com